मध्यप्रदेश में दर्दनाक हादसा, उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं की कार, 8 लोगों की मौत

By Ashish Meena
सितम्बर 19, 2026

आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। मां बगलामुखी मंदिर के पास तेज बारिश के बाद उफन रहे बरसाती नाले में श्रद्धालुओं से भरी कार बह गई। हादसे में कार सवार 8 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 3 बच्चे, 2 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल बताए जा रहे हैं।

बताया गया कि श्रद्धालु मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन के लिए नलखेड़ा पहुंचे थे। मंदिर के समीप बरसाती नाले में बारिश के कारण पानी का बहाव तेज था। इसी दौरान कार पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गई और देखते ही देखते नाले में बह गई।

सूचना मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू टीम ने भी बचाव अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद कार और उसमें सवार लोगों को नाले से बाहर निकाला गया। अधिकारियों के अनुसार सभी 8 लोगों की मौत हो चुकी थी। शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की गई है।

पुलिस ने हादसे की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेज बारिश और नाले में पानी का अचानक बढ़ा बहाव हादसे की प्रमुख वजह माना जा रहा है। हालांकि घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

हादसे की खबर सामने आने के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से बारिश के दौरान उफनते नालों और जलभराव वाले स्थानों से दूरी बनाए रखने की अपील की है

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»