इंदौर में रोड रेज ने ली युवक की जान: ओवरटेक को लेकर विवाद में चाकूबाजी, जांघ की नस कटी; 3 आरोपी गिरफ्तार
By Ashish Meena
सितम्बर 30, 2026
इंदौर शहर में मामूली सड़क विवाद ने खूनी रूप ले लिया। कोहिनूर-मूसाखेड़ी के बीच सर्विस लेन पर ओवरटेक करने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और केस को हत्या की धाराओं में आगे बढ़ाया जा रहा है।
