मध्यप्रदेश में दर्दनाक हादसा, ट्रक से टकराई यात्रियों से भरी बस, 9 लोगों की मौत, मच गया हड़कंप

By Ashish Meena
सितम्बर 29, 2024

Rashtriya Ekta News : मध्य प्रदेश के मैहर में बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार यात्री बस खड़े ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में 9 यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत की खबर है। वहीं करीब 25 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। मैहर सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने 6 घायलों के मौत की पुष्टि कर दी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बस प्रयागराज से नागपुर जा रही थी, तभी जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर नादन देहात थाने के पास शनिवार रात करीब 11 बजे पत्थर से लदे डंपर ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। फिलहाल जिले आला अफसर पर मौके पर मौजूद हैं, राहत बचाव कार्य अभी जारी है।

Also Read – अगले 24 घंटों में चक्रवाती तूफान बरपाएगा कहर! इन राज्यों के लिए जारी हुआ अलर्ट, जानिए ताजा अपडेट

मैहर के पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने बताया कि घायलों में छह लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें सतना रेफर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि बाकी लोगों का मैहर और अमरपाटन के अस्पतालों में इलाज चल रहा है। सुधीर अग्रवाल ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया।

दरअसल शनिवार रात 11 बजे मैहर जिले में ट्रक और यात्री बस में भिड़ंत हो गई। जानकारी के मुताबिक बस में 45 यात्री सवार थे। यह दर्दनाक हादसा मैहर के नादान देहात थाना क्षेत्र से गुजरते समय हो गया। बता दें कि आभा ट्रेवल्स की बस (UP 72 AT 4952) प्रयागराज से रीवा होते हुए नागपुर जा रही थी। इस दौरान बस चौरसिया ढाबे के पास खड़े हाइवा (CG 04 NB 6789) टकरा गई।

Also Read – इंदौर में CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान- MP में अब इस चीज पर मिलेगी 40 प्रतिशत तक की सब्सिडी

टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के अंदर चीख पुकार मच गई। इस भीषण सड़क हादसे में 6 बस यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सतना जिला अस्पताल भेजे गए तीन घायलों की मौत रास्ते में हो गई। कुल मिलाकर मृतकों की संख्या 9 हो चुकी है। हादसे में बस के कंडक्टर की भी मौत हो गई है। वहीं घटनास्थल पर मैहर के एसडीएम विकास सिंह, तहसीलदार जितेंद्र पटेल, मैहर एसपी सुधीर कुमार अग्रवाल और एसपी राजीव पाठक भी मौजूद हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा इतना भयानक था कि बस के लोहे को गैस कटर से काटकर लोगों को बाहर निकाला जा रहा है।

आगे ये भी पढ़ें : »
Ashish Meena
Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखते हैं। DAVV इंदौर से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद उन्होंने अग्निबाण सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया। उन्होंने जमीनी मुद्दों से लेकर बड़े घटनाक्रमों तक कई महत्वपूर्ण खबरें कवर की हैं।