भोपाल में पत्नी से परेशान युवक ने लगाई फांसी, सुसाइड के पहले बनाया वीडियो, 7 महीने पहले ही हुई थी शादी
By Ashish Meena
अप्रैल 26, 2026
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सुसाइड के पहले वीडियो बनाकर युवक के फांसी लगाकर आत्महत्या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। युवक ने आत्महत्या के पहले अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी को बताया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
सुसाइड के लिए पत्नी को जिम्मेदार बताया
दरअसल मामला हबीबगंज थाना क्षेत्र का है, जहां पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होकर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वीडियो में सुसाइड के लिए पत्नी को जिम्मेदार बताया है। बताया जाता है कि मृतक युवक की 7 महीने पहले ही शादी हुई थी।
वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल
मृतक विकास का आरोप है कि पत्नी से परेशान होकर जानलेवा कदम उठाया है। घर में मामूली कहासुनी के बाद होटल के कमरे में जाकर विकास ने फांसी लगा ली। फांसी से पहले वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। घर वाले तलाशते हुए जब होटल पहुंचे तब मामले का खुलासा हुआ है ,
