MP: नदी में गिरी एंबुलेंस, ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा

By Ashish Meena
जुलाई 16, 2026

मध्य प्रदेश के सतना जिले में गुरुवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बरुआ नदी के पुराने पुल से गुजर रही एक एंबुलेंस अचानक अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। यह पूरा मामला उचेहरा थाना क्षेत्र है।

करीब डेढ़ घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद क्रेन की मदद से एंबुलेंस को नदी से बाहर निकाला गया। हादसे में एंबुलेंस सवार चालक सहित दो लोग घायल हो गए। दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उचेहरा भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, चालक शुभम परोहा (पिता स्व. कृष्ण परोहा), निवासी बंदरहा उचेहरा से भटगवां डिलीवरी केस लेने जा रहे थे। इसी दौरान बरुआ नदी के पुराने पुल पर एंबुलेंस का ब्रेक फेल होने की आशंका जताई जा रही है, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त एंबुलेंस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए चालक के बयान और वाहन की तकनीकी जांच कराई जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»