MP: स्कूली बच्चे के बैग से निकली नागिन, क्लासरूम छोड़ बाहर भागे स्टूडेंट्स, मचा हड़कंप

By Ashish Meena
जुलाई 16, 2026

सागर के रहली विकासखंड के ग्राम चांदपुर में बुधवार को स्कूली बच्चे के बैग से नागिन निकलने पर हड़कंप मच गया। सांप देख क्लास रूम में मौजूद बच्चे बाहर आ गए। शिक्षकों को मामले की जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंचे। स्कूल के एक शिक्षक ने सांप देख उसका रेस्क्यू किया और सांप को पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार, शासकीय प्राथमिक स्कूल चांदपुर में बुधवार को कक्षा नर्सरी का छात्र स्कूल पहुंचा। छात्र भास्कर अहिरवार ने किताब निकालने के लिए बैग की चेन खोली। तभी सांप बैग से निकलकर बाहर आ गया।

सांप देख बच्चा घबराया और बैग छोड़कर क्लास रूम से बाहर भागा। शिक्षकों को मामले की सूचना दी। जानकारी मिलते ही शिक्षक क्लास रूम में पहुंचे। जहां स्कूल के शिक्षक अभय यादव ने सूझबूझ के साथ बैग को उठाया। बैग में सांप बैठा था।

डेढ़ फीट लंबी थी नागिन

बैग को स्कूल परिसर से बाहर लाया गया। सड़क पर बैग रखा तो उसमें से करीब डेढ़ फीट लंबी नागिन निकली, जिसका रेस्क्यू किया गया। नागिन को पकड़कर प्लास्टिक के डिब्बे में रखा गया। शिक्षक अभय यादव ने बताया कि स्कूल के छात्र के बैग में सांप था।

उसने क्लास रूम में बैग खोला और सांप देखा तो घबरा गया। सूचना पर मौके पर पहुंचा और बैग को स्कूल से बाहर लाया। जहां बैग से नागिन निकली। जिसे सुरक्षित पकड़ा गया। सांप को जंगल में छोड़ा गया है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»