दिल्ली-NCR में मौसम ने करवट ली है। होली की शाम को आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई और आज सुबह भी ठंडी हवाएं चल रही हैं। हालांकि, आज सुबह अधिकतम तापमान 31.73 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR में आज और कल बादल छाए रहने और हल्की बारिश या आंधी-तूफान आने की संभावना जताई है।
देश के अन्य हिस्सों में मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार, मध्य अफगानिस्तान और पाकिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसके चलते देश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।
लू का अलर्ट
15 से 17 मार्च के बीच ओडिशा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गंगीय मैदानी इलाकों, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और गुजरात में भीषण लू चलने की संभावना है।
Also Read – दिग्गज नेता की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
अगले 4-5 दिनों तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, अरुणाचल प्रदेश और उत्तर-पश्चिम भारत के पहाड़ी और मैदानी राज्यों में बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है।
किन राज्यों में बरसेंगे बादल
15 मार्च: हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख
16 मार्च: हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड
17 मार्च: पूर्वी उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश
15 से 17 मार्च: अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा
किन राज्यों में गर्म रहेगा मौसम
15 से 17 मार्च: ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गंगीय मैदानी इलाके, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, गुजरात
15 और 16 मार्च: विदर्भ
16 से 18 मार्च: तटीय कर्नाटक
15 से 17 मार्च: तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम
लू-गर्मी के साथ बारिश का भी अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य अफ़गानिस्तान और उससे सटे पाकिस्तान में समुद्र तल से 3.1 और 7.6 किमी ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उसके आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है।
पंजाब से दक्षिण-पश्चिम राजस्थान तक समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर पश्चिमी हवाओं का गर्त बना हुआ है। इसके असर से 15 से 17 मार्च के बीच ओडिशा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गंगीय मैदानी इलाकों, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात में भीषण लू चलने की संभावना है। अगले 4-5 दिन पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर-पश्चिम भारत के पहाड़ी और मैदानी राज्यों में बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि होने का अलर्ट रहेगा। इससे देशभर में मौसम लगभग खराब ही रहेगा।
इन राज्यों में बरसेंगे बादल
मौसम विभाग के अनुसार, आज हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में तेज हवाओं और ओलावृष्टि की संभावना है। कल 16 मार्च को गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना है। आज और कल 16 मार्च को पंजाब में तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश हो सकती है। आज, कल और परसो 17 मार्च को पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज के साथ बिजली चमक सकती है। आज जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में भारी बारिश/बर्फबारी की संभावना है।
आज और कल 16 मार्च को हिमाचल प्रदेश और 16 मार्च को उत्तराखंड में भारी बारिश/बर्फबारी की संभावना है। आज, कल और परसो 17 मार्च को अरुणाचल प्रदेश में गरज और बिजली के साथ बारिश/बर्फबारी की संभावना है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज, चमक और तेज़ हवाओं (गति 40-50 किमी प्रति घंटे) के साथ बारिश होने के आसार हैं। आज से 18 मार्च तक अरुणाचल प्रदेश में और उत्तर-पूर्व-मध्य असम में भारी बारिश होने की संभावना है। ओलावृष्टि भी हो सकती है।