सिंगर और एक्टर की गोली मारकर हत्या, जिम से निकलते समय गोलियों से भुना

By Ashish Meena
अगस्त 27, 2026

हरियाणवी सिंगर, यूट्यूबर और एक्टर अंकित बालियान के मर्डर ने सबको झकझोर दिया है. बुधवार शाम को सरेआम गोलियों से भूनकर उनकी जान ली गई. सिंगर पर बदमाशों ने 20 राउंड फायरिंग की थी. अंकित के मर्डर से जहां परिवार बिलखकर रो रहा है. उनके फैंस ने न्याय की मांग की है. इस बीच सिंगर की मौत की जिम्मेदारी गोगी गैंग ने ली है. दावा है कि सिंगर की मौत एक गाने ‘कोर्ट में गोली’ के चलते ली गई है.

क्यों हुआ अंकित का मर्डर?

सोशल मीडिया पोस्ट पर हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया जा रहा है कि गोगी की मौत पर अंकित गाना बनाया था. दिल्ली के मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर रहे जितेंद्र गोगी की 2021 में रोहिणी कोर्ट में भरी अदालत में हत्या की गई थी. तकरीबन साल भर पहले अंकित ने एक गाना ‘कोर्ट में गोली’ रिलीज किया था. जिसके गाने के बोल थे-“भरी कोर्ट में गोली मारेंगे, जज के भी आएंगे पसीने”. 2025 में आए इस गाने को अंकित की मौत के पीछे की वजह बताया जा रहा है.

Also Read – देवास ब्रेकिंग: इकलेरा में नग्न अवस्था में मिला बस ड्राइवर का शव, कुछ ही दूरी पर पड़े मिले कपड़े, हत्या की आशंका से फैली सनसनी

अंकिता का ये गाना सुपर-डुपर हिट हुआ था. सॉन्ग में अंकित जेल के अंदर हैं, उनकी वकील उन्हें समझाते हुए कहती है रोड़ा करना बंद कर. लेकिन अंकित अपने स्वैग में है. कोर्टरूम में सुनवाई के दौरान अंकित अपने दुश्मन को जज के सामने से उठाकर लेकर जाता है. पुलिस स्टेशन में हंगामा करता है. हालांकि अंकित का ये गाना गोगी की मौत के कई सालों बाद रिलीज किया था. इसलिए ये सवाल भी उठता है क्या अंकित का गाना ही सिर्फ हत्या की वजह हो सकता है? मामले में पुलिस की जांच जारी है. परिवार ने शूटरों का एनकाउंटर किए जाने की मांग की है.

सोशल मीडिया पर अंकित के परिवार के रोते-बिलखते वीडियो सामने आ रहे हैं. सड़कों पर अंकित के फैंस ने चक्का जाम किया हुआ है. बेटे के शव के पास बैठकर उनकी मां रो रही हैं. फैमिली ने प्रशासन और पुलिस पर सवाल उठाए हैं.

किसने ली मौत की जिम्मेदारी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट में लिखा है- ये जो अंकित का शामली में मर्डर हुआ है. इसकी पूरी जिम्मेदारी भोलू शाहपुरिया (सोनीपत) लेता है. अंकित हमारे दुश्मनों का साथ देता था. हमारे गोगी भाई के साथ हुई घटना पर इसने गाना बनाया. वो हमारे दुश्मनों का आपराधिक कामों में साथ देता था. इसका उसको अंजाम मिल गया. जो भी हमारे दुश्मनों का साथ देगा, उनका यही हाल होगा. ये अभी शुरुआत है. सबका नंबर आएगा.

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»