देवास जिले के नेमावर में बड़ा हादसा, नर्मदा नदी में डूबने से 1 की मौत, गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा

By Ashish Meena
मई 22, 2026

नेमावर। देवास जिले की खातेगांव तहसील के अंतर्गत आने वाले प्रसिद्ध धार्मिक स्थल नेमावर के सिद्धनाथ घाट पर शुक्रवार सुबह एक हादसा हो गया। नर्मदा घाट पर स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से देवास के एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद से ही घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान गिरीश तिवारी (पिता बाबूलाल तिवारी) के रूप में हुई है, जो देवास के आवास नगर के रहने वाले थे। गिरीश शुक्रवार सुबह नेमावर में नर्मदा नदी में स्नान करने के लिए पहुंचे थे।

Also Read – देवास जिले की खातेगांव तहसील में बड़ा हादसा, नर्मदा में डूबे 4 युवक, 3 की मौत, गांव में पसरा मातम

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के मुताबिक, नहाने के दौरान गिरीश घाट पर सुरक्षा के लिहाज से लगाई गई बैरिकेडिंग को पार कर गए। उन्हें पानी की गहराई का अंदाजा नहीं रहा और पैर फिसलने या तेज बहाव की वजह से वे सीधे गहरे पानी में चले गए।

जैसे ही घाट पर मौजूद अन्य लोगों ने उन्हें डूबते देखा, शोर मचाया। सूचना मिलते ही नेमावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। नेमावर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक के रिश्तेदार विनोद शर्मा ने बताया कि गिरीश तिवारी होटल व्यवसाय से जुड़े थे। उनका परिवार 17 मई से नेमावर की अग्निहोत्री धर्मशाला में चल रही नर्मदा पुराण कथा में शामिल होने आया था। गिरीश तिवारी प्रतिदिन नर्मदा स्नान के लिए घाट पर जाते थे।

Also Read – खातेगांव: दलित युवक की मौत पर बवाल, तनाव की स्थिति के बीच 7 लोगों पर केस दर्ज

गुरुवार को हुई थी 3 युवकों की मौत

गौरतलब है कि देवास जिले की खातेगांव तहसील के राजौर क्षेत्र में गुरुवार को नहाने गए चार दोस्त नर्मदा नदी में डूब गए थे, जिनमे से 3 की मौत हो गई थी। मृतकों की उम्र 17 से 20 वर्ष के बीच थी। एक युवक को स्थानीय नाविकों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। यह सभी युवक खातेगांव से आए थे।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»