चलती फॉर्च्यूनर का गेट खोलकर बनाई रील: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के बेटे का VIDEO वायरल, पीछे चलती रही पुलिस

By Ashish Meena
सितम्बर 30, 2026

मध्यप्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति के बेटे नीर प्रजापति का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में नीर प्रजापति चलती फॉर्च्यूनर गाड़ी का गेट खोलकर खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान गाड़ी में हूटर भी लगा दिखाई दे रहा है।

हैरान करने वाली बात यह है कि कि इस खतरनाक रीलबाज़ी के दौरान नीर प्रजापति की गाड़ी के ठीक पीछे पुलिस का काफिला भी चलता हुआ नजर आ रहा है। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद इस तरह के खतरनाक स्टंट पर कोई रोक-टोक न होने से अब पुलिस की कार्यप्रणाली और भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

हालांकि, यह वीडियो कब और कहाँ का है, इसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हो पाई है। लेकिन इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में यह चर्चा तेज़ हो गई है कि आम जनता पर तुरंत कार्रवाई करने वाली पुलिस, नेता पुत्र के इस मामले में क्या रुख अपनाएगी।

गौरतलब है कि नीर प्रजापति का विवादों से पुराना नाता रहा है। इससे पहले भी उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे मारपीट करते हुए “आधा भोपाल मेरे नाम से डरता है” कहते सुने गए थे।

मामले पर जानकारी देते हुए नरसिंहपुर के एएसपी संदीप भूरिया ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।