मध्यप्रदेश में तिहरा हत्याकांड, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या से मचा हड़कंप, जमीनी विवाद में उतारा मौत के घाट

By Ashish Meena
नवम्बर 1, 2024

MP Crime News : मध्यप्रदेश के डिंडौरी में सोमवार की देर शाम जमीनी विवाद के चलते खेत में धान कटाई कर रहे पिता सहित दो बेटों की विरोधियों द्वारा मौके पर ही नृशंस तरीके से हत्या कर दी गई। मामला करंजिया विकासखंड के पंचायत मानिकपुर के पोषक गांव लालपुर की है। विवाद में 65 वर्षीय धर्म सिंह मरावी , 40 वर्षीय शिवराज मरावी, 28 वर्षीय रघुराज की हत्या हुई है। गंभीर रूप से घायल तीसरे बेटे रामराज को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम ने घटना स्थल परनिरीक्षण कर विभागीय अधिकारी कर्मचारियों निर्देशित करते हुए तत्काल आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए कहा है।

गाड़ासरई थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना के संबंध में फिलहाल कुछ लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर सभी अधिकारी कर्मचारी गंभीरता से जुटे हैं। आगे की जांच व विवेचना तथा आरोपियों की धरपकड़ के पुलिस महकमा लग गया है।

दीपावली त्यौहार के मौके पर मृतकों के स्वजनों पर दुःखों का पहाड़ टूट गया है, जबकि इस हत्या के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है, शांति और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर गाड़ासरई थाना की पुलिस बल गांव में मौजूद है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»