खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, कई घायल
By Ashish Meena
अप्रैल 20, 2026
जम्मू में रामनगर शहर से उधमपुर जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पहाड़ से नीचे जा गिरी. बताया जा रहा है कि चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बस पलट गई और पहाड़ी से नीचे गिर गई. इस हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत की खबर सामने आई है.
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया, अभी कुछ ही देर पहले मैंने उधमपुर के डीसी श्री मिंगा शेरपा से बात की. मुझे गांव कनोटे में हुए एक दुखद सड़क हादसे की जानकारी मिली, जो करीब एक घंटे से भी कम समय पहले हुआ. यह हादसा रामनगर से उधमपुर जा रही एक पब्लिक ट्रांसपोर्ट बस से जुड़ा है.
रेस्क्यू ऑपरेशन तुरंत शुरू कर दिया गया है. भारी जनहानि की आशंका है. हर संभव मदद दी जा रही है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है और गंभीर रूप से घायलों को एयरलिफ्ट करने की व्यवस्था की जा रही है. केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, मैं लगातार स्थानीय प्रशासन और हमारे स्थानीय कार्यकर्ताओं की टीम, जिसका नेतृत्व श्री राजिंदर शर्मा कर रहे हैं, उनके संपर्क में हूं.
